माचा शिव मंदिर मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
मेजबान माचा को 11 रन से हराकर कितापाठ की टीम बनी चैंपियन
Patamda: पटमदा प्रखंड के माचा शिव मंदिर के समीप स्थित मैदान में मंगलवार को माचा क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माचा और कितापाठ क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें माचा क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कितापाठ ने बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट खो कर 68 रन बनाई। जवाबी पारी में माचा क्रिकेट टीम 5 ओवर में 3 विकेट खो कर मात्र 57 रन ही बना सकी।
विजेता कितापाठ क्रिकेट टीम को 4 हजार और उपविजेता माचा को 3500 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पियूष दत्त, पिंटू माझी, प्रणब सेन, भागवत दत्त, मानस दत्त व मलय दत्त आदि का सराहनीय योगदान रहा।





