डांगार सबर बस्ती के नाम से स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र दूसरे स्थान पर बनाने का विरोध, सौंपा ज्ञापन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड की लायलम पंचायत अंतर्गत पगदा टोला डांगार सबर बस्ती के नाम से स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र पगदा बस्ती में बनाया जा रहा है। जिसका विरोध ग्रामीणों ने द्वारा किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता अजय रजक के नेतृत्व में जिले के उप विकास आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि पगदा बस्ती में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य पर अविलंब रोक लगाया जाए और जिस जगह के नाम पर स्वीकृति मिली है वहीं पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाय।
इस संबंध में अजय रजक ने बताया कि उप विकास आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोड़ाम सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ को जांच करने का आदेश दे दिया है। इस दौरान झामुमो नेता प्रीतम हेंब्रम, सुकुमार बेसरा, कार्तिक मुर्मू, रेणुका बेसरा, मार्शल मुर्मू व चुनाराम टुडू आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत गदडा बारीगोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर स्वीकृत जमीन का असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत भी झामुमो नेता अजय रजक के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त के पास ग्रामीणों ने की है।





