देवघर में पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन ने किया कई प्रतिभाओं का सम्मान

Jamshedpur : पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा रविवार को एनएच 33 के किनारे देवघर गांव स्थित संस्था के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देवघर गांव के उन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीजीएल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त की हैं। वे सभी युवा संस्था के सक्रिय सदस्य भी हैं। इस दौरान अतिथियों के द्वारा सीजीएल उत्तीर्ण एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में चयनित प्रभात सोरेन व कल्याण पदाधिकारी सुमित्रा सोरेन, टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल मैनेजर अभिषेक सोरेन, पंचायत सचिव रायमनी सोरेन एवं टाटा स्टील के डीएल रोहित मुर्मू को शाॅल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष पिथो सोरेन ने कहा कि हमारी यह सोच लगातार रही है कि युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जाए।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुनील कुमार मुर्मू (प्रिंसिपल सिंहभूम कॉलेज चांडिल) एवं विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर शंभू नाथ सोरेन (मानबाजार, पश्चिम बंगाल), राकेश चंद्र मुर्मू (मुखिया, बड़ाबांकी पंचायत), पुड़सी माझी बाबा रमेश मुर्मू, डिमना माझी बाबा दीपक मुर्मू, शिमल मुर्मू, पलटन सोरेन एवं मंगल मुर्मू उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाराधन मुर्मू, रामकृष्ण सोरेन, पुतुल सोरेन, जयंती सोरेन, रोमानी सोरेन, विकास सोरेन, रामकुमार सोरेन, रघुनाथ मुर्मू, मुचीराम मुर्मू, जमाल सोरेन, सुमी मुर्मू एवं सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। सभा का संचालन संस्थापक सचिव अर्जुन सोरेन ने किया जबकि स्वागत मुकरु सोरेन एवं धन्यवाद ज्ञापन बुधराम सोरेन द्वारा किया गया।





