पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा ने बोड़ाम को 4-3 से हराया
Patamda: शनिवार को मेरा युवा भारत जमशेदपुर , पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोलमुरी में किया गया। इसमें मुसाबनी, गुड़ाबांदा, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता की विजेता टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी रूपा रानी तिर्की, मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी मंटू पातर के द्वारा किया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा के खिलाड़ियों ने बोड़ाम को 4-3 से हराकर चैंपियन बनने का सौभाग्य हासिल किया। कबड्डी में गुड़ाबांदा ने मुसाबनी को हराया। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में बीरबल बास्के प्रथम, जितेन हेंब्रम द्वितीय और नीतीश मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में पार्वती सिंह प्रथम, पूजा मुर्मू द्वितीय और दीपाली महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में सनातन हांसदा प्रथम, नीतीश मुर्मू द्वितीय और शंकर सोरेन तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लम्बी कूद में बैसाखी सिंह प्रथम, पार्वती सिंह द्वितीय और शिबानी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एनएसएस के नोडल अधिकारी कमल कुमार महतो के हाथों फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी, जर्सी , कैप, मेडल, स्पोर्ट्स किट, सर्टिफिकेट जबकि एथेलेटिक्स के सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, जर्सी, कैप देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व जिला अधिकारी रामनाथ मिश्रा, कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुबिश साह, पूर्व युवा स्वंय सेवक धरणी सिंह, बृंदावन महतो, गोपेन महतो, वैद्यनाथ हांसदा, श्रीकांत सिंह, हेमन्त सिंह, नीलकमल महतो, अजीत सिंह, जनक सिंह, डब्ल्यू रहमान, संतोषी खंडवाल, श्याम कुमार शर्मा व अजय महांती आदि का सराहनीय योगदान रहा।





