जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पटमदा के छात्र किशोर प्रमाणिक अव्वल
किशोर प्रमाणिक
Patamda: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला स्तरीय आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के छात्र किशोर प्रामाणिक ने पहला स्थान प्राप्त किया है। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जीवनी से हमें क्या प्रेरणा मिलती है, इस विषय पर छात्र किशोर प्रमाणिक ने अपनी वाक पटुता का प्रदर्शन करते हुए सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में किशोर प्रामाणिक और उषा रानी कुंभकार ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके फलस्वरुप शुक्रवार को उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। उन्होंने बताया कि छात्र ने प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार प्रार्थना सभा में छात्रों का शानदार स्वागत किया जाएगा।





