शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा के आयोजन पर हुई चर्चा

Gurabanda : गुड़ाबांदा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ सह सीओ डांगुर कोड़ाह की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बीडीओ व थाना प्रभारी ने उपस्थित पूजा कमिटी के सदस्यों से पूजा के दौरान कमिटी की ओर से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी मांगी गई।
विसर्जन के दौरान होने वाली भीड़ में लोगों की संख्या के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बीडीओ ने कहा कि विसर्जन जुलूस समय पर निकालें और डीजे पर नियंत्रण रखें। थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रखंड के ज्वालकाटा, बालिजुड़ी, आकाशछिड़ा, कोईमा और गुड़ाबांदा में दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है। मौके पर उप प्रमुख रतन लाल राउत, मुखिया फुलमनी मुर्मू, सुशीला मुंडा, कारिया हेम्ब्रम, कानाईलाल माहली, ग्रामीण विनय घोष, धीरेंद्र नाथ बेरा, देवदत्त गिरी, तड़ो किस्कू, सुशांत मल्लिक, ब्रज गोपाल भुंइया, हीरालाल साव, जोरा मंडल, राजकिशोर महतो व शिवशंकर पात्र आदि उपस्थित थे।





