माधवपुर में महिला छऊ नृत्य व रसिकनगर में सरस्वती पूजा के पंडाल में उमड़े लोग


Patamda: बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को ग्रामीणों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में महिला छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए और झारखंडी लोक संस्कृति का आनंद लिया। वहीं अतिथि के रूप में शामिल बोड़ाम के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, मुखिया शत्रुघ्न सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य काशीनाथ महतो व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो आदि ने कमेटी के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
दूसरी ओर रसिकनगर पंचायत के बड़ासुसनी में दिलवाले क्लब एवं न्यू महाशक्ति संघ की ओर से निर्मित भव्य पूजा पंडाल व सरस्वती देवी की प्रतिमा के दर्शन हेतु पटमदा, बोड़ाम, कमलपुर थाना क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो व जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो समेत कई अतिथियों ने पूजा कमेटियों की प्रशंसा की।





