पुरुलिया के युवक का पटमदा में एक्सीडेंट, गंभीर हालत में एमजीएम रेफर
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामबनी में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे बराभूम- बांदोवान मुख्य सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित होने से उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में कमलपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत चेलियामा निवासी खितिश माझी (30) के रूप में हुई है।
उसके सिर, हाथ एवं अन्य जगहों पर चोट है। कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।





