पटमदा के कांकीडीह में सड़क दुघर्टना, एक युवक घायल
घायल संजय महतो
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकीडीह महुलतल में लाल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई सड़क दुघर्टना में बांगुड़दा ग्राम निवासी एक युवक संजय महतो उर्फ पटरा बुरी तरह से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और नजदीकी अस्पताल लिटिल हार्ट में भर्ती कराया।
इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद संजय बेहोशी की हालत में होने की वजह से वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है इसलिए घटना कैसे हुई, इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक संजय बांगुड़दा स्थित दीप ईंट भट्टा का मुंशी है और वह घटनास्थल पर अकेले ही बीच सड़क (बोराहभूम बांदोवान मुख्य सड़क) पर पड़ा हुआ था और उसके सिर एवं मुंह से रक्तस्राव भी हुआ है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।





