पटमदा व बोड़ाम में दी गई राष्ट्रीय झंडे को सलामी, इंटर व डिग्री कॉलेज एवं ग्राम प्रधान संघ भवन में विधायक ने फहराया तिरंगा

Patamda: पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों, बैंक, चौक चौराहों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। पटमदा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेन्द्र कुमार दास, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। इधर पटमदा थाना में थाना प्रभारी करम पाल भगत, माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में नए प्रभारी डॉ. आरके सिंह, कमलपुर थाना में प्रभारी अशोक कुमार, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, बोड़ाम थाना में थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज एवं ग्राम प्रधान संघ भवन पटमदा में विधायक मंगल कालिंदी ने झंडोत्तोलन किया। विधायक ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। विधायक ने ग्राम प्रधान संघ भवन के परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने हेतु योजना की निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जबकि ग्राम प्रधानों ने पेसा कानून को लागू करने की मांग की।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, समाजसेवी छुटुलाल महतो, सुनील वरण महतो, जगदीश प्रसाद मंडल, विश्वनाथ महतो, विभूति भूषण महतो, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, बुद्धेश्वर महतो, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास, सचिव मृत्युंजय महतो, संदीप कुमार मिश्रा, शंभू दास, सुधीर चंद्र माझी, बगला किंकर मिश्रा, मदन मोहन महतो, नवीन सिंह, काशीनाथ महतो, रथू महतो, जितुलाल मुर्मू, सुभाष कर्मकार व अश्विनी महतो आदि उपस्थित थे।





