समर्पण सेवा समिति का रक्तदान शिविर 23 दिसंबर को, तैयारी बैठक सम्पन्न
Patamda: पटमदा के बिरसा चौक स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामालय (डाकबंग्ला) में समर्पण सेवा समिति के बैनर तले 23 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को सफल बनाने हेतु काटिन बाजार में प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। शिविर को ऐतिहासिक बनाने हेतु क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। समिति के सदस्य संदीप कुमार मिश्रा ने रक्तदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना कीमती समय निकालकर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा हेतु आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें।
समिति के सदस्य पंचानन महतो ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता अत्यधिक हो रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए एमजीएम ब्लड बैंक के साथ संयुक्त तत्वावधान में 23 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पटमदा-बोड़ाम के समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार महतो , संदीप मिश्रा, मंटू चरण दत्त, कृपासिंधु महतो, समिति के सचिव राजेश कुमार दास, सुब्रत दत्त, पंचानन महतो, हेमंत महतो , मुरारी मोहन पाल एवं सोमनाथ दत्त आदि उपस्थित थे।





