कांग्रेस के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष बने शिशुलाल महतो
शिशुलाल महतो
Patamda: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पटमदा बाजार निवासी शिशुलाल महतो उर्फ साधु बाबा को पटमदा प्रखंड का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इसकी जानकारी देते हुए जिला कमेटी के कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि शिशुलाल महतो कांग्रेस पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता हैं उनसे पार्टी संगठन को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। उन्हें जल्द से जल्द प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में शिशुलाल महतो ने बताया कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।