भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने किया जनसंपर्क
Gurabanda: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड के मुढ़ाठाकरा, खजूरदाढ़ी, सिंहपुरा में शुक्रवार को लोगों से मिलकर समर्थन की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि रुझान भाजपा की ओर है। हेमंत सोरेन की सरकार लाठी के बल पर चल रही है। लोग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत से सरकार की आंखें खुलेंगी।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीवत्स घोष, जिला महामंत्री सुमंतो श्यामल, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, सदानंद महतो में रसानंद पात्र, सरोज पात्र, शंकर लोहार, मंगल कर्मकार, राजन मुर्मू, समय मुर्मू,आदि उपस्थित थे।





