स्वाधीना संस्था ने 4 एकड़ बंजर भूमि को ट्रैक्टर से हल जोत कर बनाया खेती योग्य

Patamda : पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत अपो एवं दलेडीह गांव में शुक्रवार को स्वाधीना संस्था ने करीब 4 एकड़ बंजर भूमि पर ट्रैक्टर से हल जोत कर खेती योग्य बनाया।
इस संबंध में संस्था के लादुराम महतो ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संस्था द्वारा अपो गांव की महिला किसान जबा सिंह (एक बीघा), वीणापाणि सिंह (एक बीघा), ललिता सिंह (15 कट्ठा), जबा रानी सिंह (डेढ़ बीघा), दलेडीह गांव की प्रतिमा सिंह (डेढ़ बीघा), बासंती सिंह (15 कट्ठा), सरिता सिंह (एक बीघा), भाग्यश्री सिंह (डेढ़ बीघा), सारथी सिंह (15 कट्ठा), मालती सिंह (एक बीघा) व रुपाली सिंह (2 बीघा) बंजर भूमि पर निःशुल्क ट्रैक्टर से हल जोतकर भूमि को खेती योग्य बनवा दिया। मौके पर मुखिया उषा रानी सिंह व लादुराम महतो मौजूद थे।





