टीम पीएसएफ ने उत्तम कुमार गोराई के जरिए में शहर को दिया एक और शतकवीर रक्तदाता

Jamshedpur: एक ओर जहां पर्व त्योहारों का समय चल रहा है एवं पूरा देश आईएनए डे सेलिब्रेट कर रहा है वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने अपने सदस्य उत्तम कुमार गोराई के जरिए शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया। मंगलवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे एक जरुरतमंद के लिए अपना एसडीपी रक्तदान के जरिए शतकीय पारी को पूरा कर लिया।
24 दिसंबर 2004 को रक्तदान का सिलसिला को शुरू करते हुए 4 जून 2019 को 25 वां, 3 मार्च 2023 को 50 वां, 20 मई 2024 को 75 वां रक्तदान किया जबकि 21 अक्तूबर को शतकवीर रक्तदाता के रूप में अपना नाम अंकित कर लिया। इसमें 21 बार स्वैच्छिक रक्तदान एवं 79 बार एसडीपी रक्तदान शामिल हैं।जमशेदपुर ब्लड सेंटर में प्रवेश करते ही उत्तम को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रक्तदान कक्ष को उनके स्वागत में रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया था। रक्तदान करने के पश्चात उत्तम कुमार गोराई को पुष्प गुच्छ देकर, शाॅल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं कई प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उत्तम कुमार गोराई ने अपने शतकीय पारी को नेताजी के विचारधाराओं से प्रभावित आईएनए डे पर अपना शतकीय पारी का कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं अपनी मां स्वर्गीया कमला देवी के नाम समर्पित किया और अपने टीम पीएसएफ परिवार को इसका श्रेय दिया। इसी के साथ टीम पीएसएफ के एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा 1685 हो गया। इस पावन बेला पर उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन शुभोजीत मजूमदार, रवि शंकर पात्रो, अरुनभो मोइत्रा, सुदीप प्रामाणिक, तापस, चन्दन, मोहन, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेश हाजरा, रवि शंकर, सौरभ चटर्जी, मनोरंजन गौड़, सूर्य प्रकाश। जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी एवं टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने उत्तम कुमार गोराई को शुभकामनाएं दी।





