डिमना लेक फाटक के सामने से अज्ञात युवक का शव बरामद
Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक फाटक के सामने गड्ढे (तालाब) से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस द्वारा गड्ढे से निकाले गए युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। शव पानी में तैरता हुए अवस्था में पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया।
स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पहचान होने तक अज्ञात शव को 72 घंटा तक शीतगृह में रखवाया गया है।





