आदरणीय गुरुजी का जाना एक युग का अंत : महाबीर मुर्मू

Jamshedpur: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81 साल की उम्र में सोमवार को निधन होने की सूचना पर झामुमो के युवा नेता महाबीर मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड की आत्मा, आदिवासी अस्मिता की पहचान और सामाजिक न्याय के प्रतीक आदरणीय शिबू सोरेन जी का जाना एक युग का अंत है। उन्होंने न सिर्फ झारखंड आंदोलन को दिशा दी, बल्कि जीवन भर आदिवासी, दलित और वंचित वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष किया।
आज झारखंड की राजनीति के एक स्वर्णिम अध्याय का पटाक्षेप हो गया है।
उन्होंने कहा कि शत-शत नमन दिशोम गुरुजी 🙏
आपका संघर्ष, विचार और कर्म हम सबको सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।





