उपायुक्त की सख्ती का दिखने लगा असर : अवैध बालू का परिवहन करते दो टैक्टर को प्रशासन ने किया जब्त
Gurabanda (S. Kumar) :बुधवार को जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में बुधवार को अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। इसके बाद क्षेत्र में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी रेस हो गए हैं।
गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। थाना क्षेत्र के तेंतुलडांगा फॉरेस्ट सड़क पर दोनों ट्रैक्टरों से बालू परिवहन किया जा रहा था। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। उन ट्रैक्टरों में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। थाना प्रभारी सुमित कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले में गुड़ाबांदा थाना कांड संख्या – 30/25, 11/12/25 धारा 303(2)/317/3(5) बीएनएस एवं 21 एमएमडीआर, 54 जेएमएमसीआर, 13 जेएमपीआईएमटी रूल्स के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है । पुलिस की कारवाई से बालू के अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।





