अपनी मांगों को लेकर बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय पहुंचे दिव्यांग निराश लौटे

Patamda: सोमवार को बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचे दर्जनों दिव्यांग जनों को उस समय बड़ी निराशा हाथ लगी जब पूर्व सूचना के बावजूद प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ अपने कार्यालय में नहीं मिले। नेपाल महतो के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 6 सूत्री मांगों को लेकर आज सीओ से मिलने का समय लिया था। साथ ही क्षेत्र के विधायक, जिला पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन कार्यालय में नहीं होने पर जब सीओ से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने 12 से 14 जनवरी तक छुट्टी होने की जानकारी दी।

