चिटाबुरु पूजा के साथ ही तीन दिवसीय प्रसिद्ध मेला शुरू, उमड़ी भीड़
Patamda : पटमदा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत धुसरा गांव में शुक्रवार को हर साल की भांति इस साल भी ग्रामीणों ने सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए चिटाबुरु ठाकुर की पूजा- अर्चना की। इसमें धुसरा, पलमा, चांपीर व बारूडीह आदि के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लाया रवि सबर एवं सहयोगी के रूप में शामिल धनंजय सबर व बासु सबर, सुनील सबर, सोनू सबर ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने दर्जनों बकरा, कबूतर व लाल मुर्गियों की बलि चढ़ाई।
इसी के साथ ही तीन दिवसीय प्रसिद्ध चिटाबुरू मेला शुरू हो गया। इस संबंध में धूसरा निवासी हरिहर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम में बाई नृत्य व रात्रि में पश्चिम बंगाल की टीमों द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि शनिवार की दोपहर से संथाली पाता नाच एवं रविवार को डांस धमाका का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का सबसे पुराना मेला होने के कारण हजारों की संख्या में लोग मेला में जुटते हैं। दूसरी टीम द्वारा संथाली ड्रामा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम प्रधान सह मुखिया गंगाधर सिंह, हरिहर सिंह, भक्तरंजन भूमिज, शिव शंकर सिंह, रसिक मांडी, चंदन सिंह, ज्योति सिंह, गदाधर सबर , गणेश सिंह, गोविंद सिंह, तरणी सिंह व सागर सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।





