पटमदा में कल 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, होगा मेंटेनेंस कार्य
Patamda: पटमदा, बोड़ाम एवं काटिन विद्युत सबस्टेशन से पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी गांवों में आपूर्ति की जाने वाली बिजली शुक्रवार को सुबह 9 बजे से करीब दोपहर 1 बजे तक गुल रहेगी।
इस संबंध में गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए विभागीय सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने बताया कि इंसुलेटर बदलने, लाईन मेंटेनेंस कार्य करने, डाली की छंटाई एवं जम्फर की मरम्मत को लेकर सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक क्षेत्र के 33 केवी एवं 11 केवी लाइन बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि बहुत जरूरी होने के कारण ही यह कार्य करवाया जा रहा है।





