विजय बोस टूर्नामेंट के लिए पटमदा में 20 को होगा ट्रायल, प्रखंड टीम के गठन को खिलाड़ियों का होगा चयन
Patamda : 18 वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता 23 नवंबर को शुरू होगी। इसके लिए प्रत्येक प्रखंडों से खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अब तक एक बार चैंपियन का खिताब जीत चुकी पटमदा प्रखंड की टीम ने इस बार भी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले तैयारियां शुरू कर दी है।
टूर्नामेंट में मजबूती से भाग लेने और जीत पक्की करने के लिए एसोसिएशन के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बेसरा के नेतृत्व में आगामी 20 नवंबर को एसएस प्लस टू हाइस्कूल मैदान में खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। बेसरा ने बताया कि चयन की प्रक्रिया ट्रायल लेने के बाद पूरी की जाएगी। इसलिए क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों से अपील की जाती है कि गुरुवार को सुबह 9 बजे तक एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में पहुंचे ताकि एक मजबूत टीम बनाई जा सके।





