गुड़ाबांदा के अंगारपाड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, एक गंभीर
Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगारपाड़ा में बुधवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तारासपुर निवासी शिव शंकर माहली(30) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे मेसो अस्पताल बनमाकड़ी पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया।
दूसरे बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजन उसके बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा के बारिपदा मेन हॉस्पिटल ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक एक बाइक सवार काफी तेजी के साथ चल रहा था। जिसके कारण दोनों बाइक सीधे टकरा गई।





