श्रीघुटू में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने किया पुरस्कृत
Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासबनी टोला श्रीघुटू में सीएसी पलासबनी की और से हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 32 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता शामिल हुए।
फाइनल मुकाबला कोचा एफसी एवं पीआरएमसी देवघर के बीच हुआ। खेल के दौरान कोई निर्णय नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें 3-1 से कोचा एफसी विजेता बनी। टूर्नामेंट में विजेता टीम कोचा एफसी को 40 हजार, उप विजेता टीम देवघर को 30 हजार, तीसरे व चौथे नंबर पर रही दोनों टीमों को 15- 15 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मेन ऑफ द सीरीज दो हजार, मेन ऑफ द मैच डेढ़ हजार, बेस्ट डिफेंडर एक हजार, बेस्ट गोलकीपर एक हजार व हाई स्कोरार खिलाड़ी को एक हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष केशव टुडू, सचिव सोहन सिंह, पालूराम मार्डी, लक्ष्मण हेंब्रम, गाद्दू टुडू, ग्राम प्रधान दुखु मार्डी, सुनाराम किस्कू, अनिल सिंह व राजाराम मार्डी आदि का सराहनीय योगदान रहा।





