पटमदा के जाल्ला गांव से ताला तोड़कर 2 खस्सी की चोरी
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाल्ला गांव में मध्य विद्यालय के पास एक घर में बंधा 2 खस्सी (बकरी) की चोरी हो गई। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने देवेंद्र महतो के कच्चे मकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया। भुक्तभोगी देवेंद्र ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अन्य दिनों की भांति पीछे वाले पक्के मकान में सोए हुए थे जबकि कच्चे मकान में धान एवं अन्य वस्तुओं के अलावा खस्सी को घुसाने के बाद ताला बंद कर दिया गया था।
शनिवार को सुबह जब उस घर की तरफ देखा तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया। घटना की जानकारी लोवाडीह की चौकीदार को दे दी गई है। फिलहाल इस घटना के बाद पशुपालकों में दहशत का माहौल है।





