डिमना लेक के पास अज्ञात शव बरामद, पुलिस कर रही जांच
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है और स्थानीय लोगों एवं राहगीरों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
शव पुलिया के नीचे गिरा हुआ है। यह घटना हत्या, आत्महत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों से हुई है अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी है और घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है।





