जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता को पीपला गांव की महिलाओं ने समस्याओं से कराया अवगत
Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता गुरुवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपला गांव पहुंचकर महिलाओं से समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को रखते हुए उसके समाधान हेतु सहयोग की मांग की।
इस संबंध में पिंटू दत्ता ने बताया कि उन्होंने समस्याओं को सूचीबद्ध कर लिया गया है और संबंधित विभाग से वार्ता करते हुए समाधान हेतु पहल की जाएगी। मौके पर उनके साथ गणेश चंद्र महतो एवं पीपला व कमलाबेड़ा गांव की एसएचजी से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।





