पटमदा के कांकू गांव में डीसी के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर दुरुस्त हुआ जलमीनार
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बंगाल सीमा से सटे पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत के कांकू गांव में अब ग्रामीणों को डोभा का गंदा पानी नहीं पीना पड़ेगा। बुधवार को विभिन्न समाचार पत्रों में इस समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो एवं पटमदा निवासी समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जिले के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भेजते हुए समाधान की मांग की थी।
Advertisements
गुरुवार को उपायुक्त के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों ने कांकू गांव में खराब पड़े एक जलमीनार एवं दो चापाकलों की मरम्मत कर दी। करीब एक माह से समस्या झेल रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली। गांव के सोमनाथ मुर्मू ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, समाजसेवी विश्वनाथ महतो व सुब्रत महतो का आभार जताया है।