बिदू चांदान ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ इंपावरमेंट का पेसा कानून पर कार्यशाला

Jamshedpur : रविवार को बिदू चांदान ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ इंपावरमेंट द्वारा पंडित रघुनाथ मुर्मू विद्यालय भवन देवघर में एकदिवसीय पेसा कानून एवं वनाधिकार कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक मदन मोहन (अधिवक्ता सह समाजिक कार्यकर्ता) ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन में भी समुदायिक पट्टा एवं व्यक्तिगत पट्टा दिया जा सकता है। मदन मोहन ने कहा कि यदि प्रशासन आपको यह कहे कि नहीं दिया जा सकता है, तो वह गुमराह कर रहा है। पेसा कानून में ग्राम सभा एक तरह से प्रशासन है और उसका अनुपालन सरकारी पदाधिकारियों को करना है।
प्रशिक्षक बबलू मुर्मू ने कहा कि यदि कोई जानबूझकर आपका पट्टा का आवेदन रद्द करता है, तो आपका यह अधिकार है कि आप उसके खिलाफ एससी-एसटी के तहत कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। इस कार्यशाला में आसनबनी तोरोप परगाना हरिपदो मुर्मू, पराणिक बाबा लेदेम किस्कू, मांझी बाबा सिमल मुर्मू व पलटन सोरेन, पिथो सोरेन, बेंगाल सोरेन, राम कुमार सोरेन, जयपाल मुर्मू, अजय नाग, रामहरि बास्के, संगीता सोरेन, जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल पांडे, संगीता मुर्मू, अर्जुन सोरेन, पन्नालाल सोरेन, धनंजय सिंह, छुटू सोरेन व मंगल टुडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।





