बोड़ाम के रसिकनगर एवं पटमदा के कमलपुर से शुरू होगा आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम
Patamda: झारखंड सरकार द्वारा हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 21 नवंबर को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में भी होने वाला है। पटमदा प्रखंड के सभी 15 पंचायतों एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के लिए तिथि निर्धारित करने के साथ प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं।
बोड़ाम प्रखंड के रसिकनगर पंचायत मंडप में 21 नवंबर, भूला 24 नवंबर, गौरडीह 26 नवंबर, मुकरुडीह 28 नवंबर, बेलडीह 29 नवंबर, कुईयानी 1 दिसंबर, पहाड़पुर 3 दिसंबर, माधवपुर 5 दिसंबर, पोखरिया 8 दिसंबर, बोड़ाम 10 दिसंबर, लायलम 12 पंचायत एवं बोंटा पंचायत 15 दिसंबर निर्धारित है। जबकि पटमदा प्रखंड के कमलपुर पंचायत मंडप में 21 नवंबर, ओड़िया 24 नवंबर, बनकुंचिया 25 नवंबर, काश्मार 27 नवंबर, दिघी 28 नवंबर, खेड़ुआ 1 दिसंबर, गोबरघुसी 2 दिसंबर, जोड़सा 4 दिसंबर, लच्छीपुर 5 दिसंबर, कुमीर 8 दिसंबर, बिड़रा 9 दिसंबर, महुलबना 11 दिसंबर, पटमदा 12 दिसंबर, लावा 13 दिसंबर व बांगुड़दा में 15 दिसंबर को तय किया गया है।





