अफवाहों पर ध्यान न दें, मंत्री रामदास सोरेन कुशल मंगल : पिंटू दत्ता

Jamshedpur: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के करीबी सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सोशल मीडिया में मंत्रीजी के बारे में गलत न्यूज चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंत्री रामदास सोरेन कुशल मंगल है और अभी अभी दिल्ली पहुंचाया गया है और उनका इलाज थोड़ी देर में शुरू होने वाला है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही गलत न्यूज पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के लिए पूरे राज्य में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है।




