गुड़ाबांदा में 76 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

Gurabanda: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायतों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 76. 27 रहा। घाटशिला विधानसभा अंतर्गत चार पंचायत सिंहपुरा, फॉरेस्ट ब्लॉक, भालकी और गुड़ाबांदा में कुल 17589 मतदाताओं से 13416 मतदाताओं ने मतदान किया।
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव समेत अन्य वरीय पदाधिकारी शांतिपूर्ण मतदान कराने में जुटे रहे। सुबह से बूथों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 5 बजे तक मत 73.88 प्रतिशत दर्ज किया गया।





