घाटशिला उपचुनाव को लेकर पटमदा में चला वाहन जांच अभियान
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाना क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। पटमदा के बेलटांड़ चौक पर थाना प्रभारी करमपाल भगत ने जवानों के साथ स्वयं से वाहनों की डिक्की खुलवाकर निरीक्षण किया।
Advertisements
सुबह से शाम पांच बजे तक चले जांच अभियान में किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। इधर कमलपुर थाना गेट के सामने बनाए गए चेकनाका में पिछले तीन दिनों से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के क्रम में सबकुछ सामान्य पाया गया। बोड़ाम थाना क्षेत्र के सुसनी मोड़ पर बनाए गए अंतर्राज्यीय चेकनाका में करीब एक महीने से ही बंगाल से आने वाले वाहनों की इंट्री व तलाशी ली जा रही थी लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा ताकि कोई भी व्यक्ति चुनाव में जाकर किसी तरह की अशांति फैला नहीं सके।