चांडिल में पाइप से लदा ट्रक पलटा, बाल -बाल बचे बाइक सवार
घायल चालक
Chandil: एनएच 33 (अब 18) पर चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटा टोल प्लाजा के पास गुरुवार को शाम करीब पौने 5 बजे टायर फटने से पाइप से लदा एक ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है जबकि साथ -साथ चल रहे एक बाइक पर सवार दो युवक बाल-बाल बच गए।

जमशेदपुर निवासी बाइक चालक अश्वनी झा ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ और ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बीच पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का अगला टायर फटने से ही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत है कि ट्रक में लदा पाइप सड़क के दूसरे छोर तक नहीं पहुंचा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने घायल ट्रक चालक को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा, वह बिहार निवासी बताया जाता है। बताते हैं कि ट्रक जमशेदपुर की ओर जा रहा था।





