पटमदा में अंचलाधिकारी ने 4.79 एकड़ जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों के नाक में दम करके रखे हैं और लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को राखडीह गांव स्थित अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार की कुल 4.79 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए साइन बोर्ड लगवाया गया।
Advertisements
इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वाले लोग सावधान हो जाएं अन्यथा कार्रवाई होगी और क्षेत्र में कहीं भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कमलपुर थाना अंतर्गत ग्राम राखडीह के खाता नंबर 139, प्लॉट नंबर 1177, रकवा 2 एकड़ 55 डिसमिल एवं खाता नंबर 139, प्लॉट नंबर 1175, रकवा 2 एकड़ 24 डिसमिल जमीन को अंचल निरीक्षक सुशांत कुमार जाना, राजस्व कर्मचारी शंकर राम, अमीन नंदलाल महतो व भीम महतो, चौकीदार सनातन सिंह एवं सुरेश हांसदा के सहयोग से मुक्त कराते हुए सूचना हेतु बोर्ड लगवाया गया।