बोड़ाम में बांग्ला जात्रा मन बोझेना मनेर मानुष का मंचन आज
Patamda: बोड़ाम हाटतोला मैदान में शनिवार को रात्रि 10 बजे से कोलकाता के कलाकारों द्वारा बांग्ला जात्रा मन बोझेना मनेर मानुष का मंचन किया जाएगा। श्री श्री सार्वजानिक बांसती पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बांग्ला सीरियल आर्टिस्ट विदिशा, कुणाल एवं कनिका अपने अभिनय की छटा बिखेरेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर महतो व पुतुल प्रमाणिक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बांग्ला भाषा-संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी।





