टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर ढलान में लुढ़का ट्रक, चपेट में आने से बोलेरो क्षतिग्रस्त
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर पगदा गांव के पास ढलान पर एक ट्रक के लुढ़कने से पीछे- पीछे चल रही एक बोलोरो कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार लोग बाल -बाल बच गए।
Advertisements
स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंगाल नंबर का ट्रक जो जमशेदपुर से माल खाली करने के पश्चात बांकुड़ा जा रहा था, पगदा गांव के पास ढलान पर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में रुक गया। फिर उसके चालक द्वारा आगे बढ़ाने पर ट्रक कुछ दूर पीछे लुढ़क गया जिससे उसके पीछे रुकी बोलोरो चपेट में आ गई और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद तेजी से भाग रहा ट्रक को पटमदा के बिरसा चौक पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार व अन्य लोगों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो की मरम्मत कराने की मांग की। बताते हैं कि लोवाडीह निवासी किसान अशोक महतो अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर होने के कारण उन्हें आंशिक चोट आई है।