पटमदा एवं बोड़ाम में डालसा ने मनाया बालिका दिवस
Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला +2 उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को बोड़ाम के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार रंजन, प्रधानाध्यापक जीतेंद्र कुमार, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, बृंदावन महतो, पीएलवी निताई चंद्र गोराई एवं नेहरू युवा केन्द्र के मंटू पातर ने संबोधित किया।
शिविर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अवगत कराया गया तथा लैंगिक चयन रोकथाम एवं बाल विवाह से होने वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। दूसरी ओर पटमदा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा, बांगुड़दा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चियों के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। साथ ही आज लैंगिक चयन एवं बाल विवाह के रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई और इससे जुड़ी कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिका शिक्षा, स्वास्थ एवं संरक्षण के साथ लैंगिक भेदभाव रोकने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान में पटमदा प्रखंड के पीएलवी शिव शंकर महतो, बुद्धेश्वर मुर्मु एवं लक्ष्मीकांत गोप का योगदान रहा।





