Patamda: पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत बाटालुका फुटबॉल मैदान में शनिवार को सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डिमना एफटी और माधव एफटी के बीच खेला गया, जिसमें माधव एफटी ने डिमना को एक गोल से हरा कर खिताब जीत लिया। विजेता माधव एफटी को 22 हजार, उपविजेता डिमना एफटी को 16 हजार और सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों सारजमली और बाटालुका को 11-11 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर अतिथि के रूप में पटमदा के जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा और विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खगेंद्रनाथ सिंह, नीलरतन पाल, ग्राम प्रधान लगमनी सोरेन, सुफल टुडू, सुजीत महतो, संजय सिंह, सुभद्रा सिंह, सागर सिंह, गणेश सोरेन, हाड़ीराम सिंह, मंगल सिंह व मंटू सिंह, निर्मल सिंह, युधिष्ठिर महतो, सुनिल महतो, गणेश सोरेन, रंजित माण्डी और मंगल मांडी आदि का सराहनीय योगदान रहा।