पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सबर बच्चों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां

Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रविवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के सुदूर पाकोटोड़ा टोला पहुंचकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के मौके पर खुशियां बांटी। उन्होंने आदिम जनजाति समुदाय के सबर परिवारों के बीच मिट्टी के दीए, तेल, रुई एवं मिठाई का वितरण किया एवं सभी से दीपावली की शाम को प्रत्येक घरों में दीए जलाने की अपील की।

इस संबंध में राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने में गर्व महसूस होता है। बच्चों के बीच छुरछुरी एवं अन्य पटाखों का वितरण किया गया ताकि वे भी अन्य बच्चों की तरह ही त्योहार का आनंद ले सके। इस दौरान बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई गई और खुशियां बांटने का काम किया गया। मौके पर पीएलवी निताई चंद्र गोराई, कल्लोल कर्मकार, पाकलु सबर, हरिपद सबर, लक्ष्मी सबर एवं चामी सबर आदि मौजूद थे।





