जियान के नूतनडीह नाला में आजादी के वर्षों बाद पुल बनकर तैयार
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत जियान टोला नूतनडीह में आजादी के 78 वर्षों के बाद पुल का निर्माण किया गया। इस पुल के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विगत वर्ष 14 दिसंबर को निर्माण कार्य का शिलान्यास तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया था। उनके निर्देशानुसार संवेदक भीम सिंह ने दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराया।
Advertisements
ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल से पुल का निर्माण 88 लाख की लागत से किया गया है। नूतनडीह नाला में पुल का निर्माण हो जाने से आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो गया है। घाटशिला के विधायक सह मंत्री रहे स्व रामदास सोरेन ने ग्रामीणों से नूतनडीह टोला में पुल निर्माण का वादा किया था, जो अब पुरा हो गया है। इससे ग्रामीण काफी खुश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय महिलाओं और स्कूली बच्चों को आने-जाने में सुविधा होगी। मंत्री रामदास सोरेन ने निधन से पूर्व इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए भी आवश्यक विभागीय प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।