जमशेदपुर सार्वजनिन पूजा कमिटी ने किया भूमि पूजन
Jamshedpur : साकची आमबागान मैदान स्थित जमशेदपुर सार्वजनिन पूजा कमिटी (द बंगाल क्लब) इस वर्ष अपनी दुर्गा पूजा कमेटी का 53वां वर्षगांठ मना रही है। समिति की ओर से रविवार को खूंटी पूजा के साथ पूजा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस वर्ष की पूजा का विशेष आकर्षण झारखंड की संस्कृति के अनुसार पंडाल का प्रारूप और पारंपरिक ढाकेर सज्जा की प्रतिमा है। प्रतिमा को आकार देने की जिम्मेदारी कोलकाता के कलाकारों को दी गई है। पंचमी के दिन पूजा का उद्घाटन होगा और प्रसिद्ध गायक अमित गांगुली संगीत प्रस्तुत करेंगे।
महाषष्ठी की शाम को कोलकाता के नंदी कंपनी द्वारा “आमी राजपथेर राजकन्या” नामक एक विशाल बांग्ला जात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, चेयरमैन पार्थसारथि सेन, महासचिव देवाशीष नाहा, उत्तम भट्टाचार्य, कार्यकारी अध्यक्ष अंशुमान चौधरी, सामंत कुमार, विजय विश्वास, सहायक सचिव बीबी नंदी, टुकाई भट्टाचार्य, रूपम भट्टाचार्य, संजीव घोष, सुब्रत विश्वास और कोषाध्यक्ष अरूप सेन व सौम्य सेन उपस्थित थे।





