दिघी-भूला उच्च विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में मंगल कालिंदी ने कहा: बनेगा विद्यालय भवन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला के परिसर में शुक्रवार को अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, टीएसी के पूर्व सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार व समाजसेवी सुभाष कर्मकार आदि उपस्थित हुए। विधायक ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि आप मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों के आग्रह पर विधायक ने विद्यालय में एक क्लास रूम, एक हॉल और एक साइकिल स्टैंड का निर्माण करवाने की घोषणा की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के साथ ही घर में भी बच्चों की पढ़ाई में निगरानी रखने की जरूरत है। मौके पर भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय गोराई, सदस्य रेवती मोहन गोप, विद्यालय के शिक्षक निवारण महतो, शिक्षिका चित्रा महांती, मधु, कल्याणी कुमारी, डॉ. अरुणा कुमारी, श्वेता मिश्रा, आलोक रंजन, संजीव कुमार, अमित कुमार पुराण, गणेश गोराई, बिप्लव नंदी, त्रिलोचन महतो व राजू कुमार आदि उपस्थित थे।





