बोड़ाम में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का हुआ स्वागत
Patamda: अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ, बोड़ाम के बैनर तले बीआरसी माधवपुर में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद कुमार घोष की अध्यक्षता में बोड़ाम प्रखंड के नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी सहायक आचार्यों से परिचय का आदान प्रदान के पश्चात घोष ने संघ का महत्व के बारे में वर्णन किया।
उन्होंने प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बंधु अजाप्ता की छांव में अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं और सभी निष्ठा के साथ शिक्षक का दायित्व का निर्वहन करें, किसी प्रकार की मानसिक एवं आर्थिक दोहन के शिकार न बनें। समारोह में उपस्थित 20 शिक्षक- शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को गालूडीह बराज डैम में पहली फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक वनभोज सह शिक्षक सम्मेलन की जानकारी दी गई एवं सक्रिय भागीदारी के लिए आग्रह किया गया। समारोह में संघ के सक्रिय सदस्य भीम महतो, वानेश्वर महतो, राजीव रंजन पांडे, दयाल हरि मण्डल व सुप्रियो माईती आदि उपस्थित थे।





