पटमदा में पीडीएस दुकानदारों को दी गई वाई फाई युक्त नई ई-पॉस मशीनें
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड सभागार में शनिवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के दर्जनों पीडीएस दुकानदारों के बीच वाई फाई युक्त नई ई-पॉस मशीनें का वितरण पटमदा सीओ सह प्रभारी एमओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन के हाथों किया गया। मौके पर समाजसेवी विश्वनाथ महतो, शेख युनुस व सतीश महतो आदि मौजूद थे। इस संबंध में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से 2 जी मशीन से पीडीएस दुकानदार (डीलर) राशन वितरण का काम करते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या उत्पन्न होने के कारण लाभुकों को समय पर राशन नहीं मिल रहा था।
Advertisements
गौरतलब हो कि पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं से अवगत होकर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पिछले दिनों जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर अविलंब नई ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।