आदिवासी कुड़मी समाज ने हेंसालोंग स्टेशन में बरकाकाना यात्री ट्रेन को रोका

Nimdih : आदिवासी कुड़मी समाज के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के हेंसालोंग स्टेशन में बरकाकाना – टाटा पैसेंजर ट्रेन को सुबह लगभग साढ़े सात बजे आंदोलनकारियों ने रोक दिया।
रेल टेका आंदोलन का सामूहिक नेतृत्व आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो एवं पंचायत समिति सदस्य पद्मलोचन महतो कर रहे हैं। रेल ट्रैक पर सैंकड़ो महिला पुरुष बैठे हैं जो लगातार नारेबाजी भी कर रहे हैं। रेल लाइन के बीच कुड़मी समाज के लोग पारम्परिक वाद्ययंत्र ढोल, नगाड़ा आदि वाद्ययंत्र एवं लोकगीत की धुन में थिरकते देखे गए।





