कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन, पटरियों पर लेट गए आंदोलनकारी

Ghatsila (S. Kumar) : आदिवासी कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह चंद्रपुरा रेलवे फाटक के पास हजारों की संख्या में आंदोलनकारी जुटे हैं। कुड़मी समाज के लोग रेल टेका आंदोलन के तहत रेल चक्का जाम कर दिया है। कुड़मी समाज के हजारों लोग गालुडीह में जमा हो गए हैं। आंदोलनकारी रेल पटरियों पर लेट गए हैं।

स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। कुड़मी को एसटी का दर्जा एवं कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही है। आंदोलन का नेतृत्व सामुहिक रूप से कुड़मी नेताओं द्वारा किया जा रहा है। बैनर के साथ लोग रेल पटरियों की ओर जा रहे हैं। गालुडीह चंद्रपूरा रेलवे फाटक के समीप आंदोलनकारी रेल टेका के लिए जुटे हैं।


