पटमदा में सब्जियों के भाव गिरे, कांकीडीह हाट में 5 रुपए प्रति पीस बिकी फूलगोभी
Patamda: पिछले करीब एक सप्ताह में सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि होने से स्थानीय हाट बाजारों में सब्जियों का भाव गिर गया है। शुक्रवार को कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह साप्ताहिक हाट में 10 रुपए से शुरू होकर 5 रुपए प्रति पीस में खत्म हुई फूलगोभी की बिक्री। इसका अनुमानित वजन आधा किलो होता। जबकि बंदगोभी की कीमत प्रति पीस 15 से शुरू होकर 10 रुपए में खत्म हुई।
बंगाल सीमा से सटे गेरुवाला गांव निवासी किसान कार्तिक चंद्र महतो ने बताया कि करीब 15 किमी दूर से साइकिल में हाट पहुंचे हैं। अपनी जमीन पर उगाई गई करीब 100 पीस फूलगोभी को बेचने के लिए लाया था लेकिन शाम होते ही ठंड के कारण जब ग्राहकों की संख्या कम हुई तो जल्द घर लौटने की बात सोचकर आधे दाम में ही बेचना उचित समझा। उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से सब्जियों का भाव गिरा हुआ है और ठंड के कारण बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी कम हो रही है।
पटमदा के बेलटांड़ डेली मार्केट में टमाटर (50 से 60 रुपए प्रति किलो), बैगन ( 30-40), करैला (80), बीम (60), मूली (15-20), लौकी (20-30), कोहड़ा (20-25), सेम (50-60), धनिया (80), हरी मिर्च (80-100), फूलगोभी (15-30 रुपए पीस) एवं बंदगोभी (15-20 रुपए प्रति पीस)।





