जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने की मुआवजा राशि के भुगतान की मांग
Patamda: बोड़ाम प्रखंड – 01 की जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बोंटा- माधवपुर भाया सातनाला, बोड़ाम मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में भू -अर्जन विभाग द्वारा भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि अभिलेख संख्या 16/17 – 18 में भू- अर्जन शाखा द्वारा निर्गत नोटिस के आधार पर मुआवजा राशि का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यजनक है।इसके अलावा माधवपुर, पलासडीह, कांकीडीह, मुदीडीह व रेचाडीह मौजा में अभी भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में इसके पहले भी दो बार आवेदन दिया गया है लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।



