एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित
Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं जागरूकता विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और योग के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को योग के विभिन्न लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। नियमित योग अभ्यास से शरीर और मन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए छात्रों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा तनावमुक्त जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और योग अभ्यास में सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्थान के शिक्षकों एवं आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




